डॉक्टरों की फिर लापरवाही आई सामने, गर्भवती महिला की कर दी नस... - CG Sandesh

डॉक्टरों की फिर लापरवाही आई सामने, गर्भवती महिला की कर दी नसबंदी, हालत नाजुक…

 बलौदाबाजार:- जिले के कसडोल क्षेत्र के ग्राम मटिया के तेंदूभाठा में फिर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जहां इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई एक गर्भवती महिला का नशबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। हालात ये है कि महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।


  बता दें कि यह पूरा मामला मटिया ग्राम पंचायत समुदाय स्वास्थ केंद्र का है। जहां एक 3 माह 15 दिन के गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर नशबंदी कर दिया गया है। जिससे कि गर्भवती महिला जिन्दगी और मौत की बीच जूझ रही है। बताया गया कि महिला को अपने गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। जिसके बाद वह दर्द का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई हुई थी। इस मामले के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें