महासमुंद : कक्ष क्रमांक 20 में आबकारी शिकायत नियंत्रण कक्ष स्थापित, कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में संचालित मदिरा दुकानों का ऑनलाइन वेबकास्टिंग के माध्यम से निरीक्षण किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा कार्यालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 20 में स्थापित आबकारी शिकायत नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है।
प्रथम पाली में प्रातः 09ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक हेम कुमार पटवारी (6265567149) एवं महेश कुमार पटवारी (9617070555) तथा द्वितीय पाली में शाम 04ः00 बजे से रात्रि 11ः00 बजे तक हेमकुमार पटेल सहायक ग्रेड-02 (9009749909) एवं योगेन्द्र कुमार पांडे सहायक ग्रेड-03 (9977554822) की ड्यूटी लगाई है।
अन्य सम्बंधित खबरें