महासमुंद : कक्ष क्रमांक 20 में स्थैतिक निगरानी (एसएसटी) नियंत्रण कक्ष स्थापित
तीन पालियों में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में गठित स्थैतिक निगरानी दलों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के निरीक्षण ऑनलाईन वेबकास्टिंग के माध्यम से निरीक्षण किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा कार्यालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 20 में स्थापित स्थैतिक निगरानी (एसएसटी) नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है।
प्रथम पाली में प्रातः 08ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक साधना जगत सहायक वर्ग-03 (6263929706) एवं मधु भारती सहायक वर्ग-03 (9301975247) तैनात रहेंगे। इसी तरह द्वितीय पाली में शाम 04ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक पुष्पेन्द्र डनसना पटवारी (6264283382) एवं कविश देवांगन सहायक ग्रेड-03 (79741146061) तथा तृतीय पाली में रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक उपेन्द्र सिंह ठाकुर पटवारी (9691302344) एवं सुषेण साव स्टेनो टायपिस्ट (7000755424) की ड्यूटी लगाई है।