अरुण साव बोले- जीरो पर आउट होगी कांग्रेस…Congress और Jogi Co... - CG Sandesh

अरुण साव बोले- जीरो पर आउट होगी कांग्रेस…Congress और Jogi Congress के कार्यकर्ता सहित दो हजार से अधिक लोग BJP में हुए शामिल

 

बिलासपुर। लोकसभा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में 2 हजार से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। बिलासपुर विधानसभा से साढ़े तीन सौ लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई है। ये सभी लोग कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता है जो बीजेपी में हुए शामिल हुए है। डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ने BJP का गमछा पहना कर सदस्यता दिलाई है।

 

वहीं मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस की जहाज डूब गई है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीरो में आउट होगी। क्योंकि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को अपना पूर्ण आशीर्वाद देने जा रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें