महासमुंद : धनबल, प्रलोभन आदि के दुरुपयोग को रोकने संयुक्त कार्रवाई दल गठित
महासमुंद : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला महासमुंद में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान धनबल, प्रलोभन आदि के दुरुपयोग को रोकने तथा सभी प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा संयुक्त कार्रवाई दल का गठन किया गया है।
संयुक्त कार्रवाई दल में अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव एवं वाणिज्यकर अधिकारी आशुतोष भोई होंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें