बागबाहरा: मिशन लाइफ और ओडीएफ प्लस भारत के तहत हो रहे जागरूकत... - CG Sandesh

बागबाहरा: मिशन लाइफ और ओडीएफ प्लस भारत के तहत हो रहे जागरूकता कार्यक्रम

स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन  

नेहरू युवा केंद्र संगठन महासमुन्द छत्तीसगढ़ और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में महासमुन्द जिले के जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी एवं एम.टी.एस ब्रिजेश सिंह चंदेल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमन रात्रे के द्वारा बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचेड़ा के शा .प्राथमिक शाला पचेड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.  

गांवों में मिशन लाइफ एवं ओडीएफ प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाकर, स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से मिशन लाइफ जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी बीच गांव में पर्यावरण मितान गठित कर उनको टी -शर्ट प्रदान किया गया , तथा जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण और मिशन लाइफ के उद्देश्यों को लोगो को बताया जा रहा है तथा मिशन लाइफ में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उत्तरदायित्व रहने का सलाह दि जा रही है| जिसमें युवा अध्यक्ष डोमेश कन्नोजे का तथा स्कूली शिक्षको का सहयोग सराहनीय रहा । उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें