तुमगांव : शासकीय शराब दुकान में काम करने वाले के साथ मारपीट
तुमगांव थाना क्षेत्र के सिरपुर के शासकीय शराब दुकान में काम करने वाले के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. आरोप है की आरोपी उधारी में शराब मांग रहा था, जिसे नहीं देने पर आरोपी चला गया. फिर रात को शराब दुकान से घर जा रहे कर्मचारी को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की.
ग्राम नांदबारू निवासी कमलेश कुमार खैरवार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह विगत एक माह से सिरपुर शासकीय शराब दुकान में मल्टीपरपस का काम करता है. 4 अप्रैल को रायकेरा का रहने वाला मोहम्मद हारिफ पिता मोहम्मद अरमान उम्र करीब 30 वर्ष शराब दुकान में रात करीब 09:30 बजे शराब उधारी मांग रहा था. मैनेजर द्वारा उधारी देने से मना दिया गया तो आरिफ वापस चला गया.
रात करीब 10:40 बजे कमलेश कुमार अपने गांव नांदबारू जा रहा था. तभी गांव के बरगद पेंड रायकेरा के पास आरिफ कमलेश कुमार के गाडी को रोक लिया और धक्का दे दिया, जिससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया. आरिफ अश्लिल गाली देते हुए जान सहित मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा, जिससे कमलेश को चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मुहम्मद आरिफ के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.