व्यापारी की कार के साथ 11 लाख रूपये लेकर ड्रायवर हुआ फरार, आ... - CG Sandesh

व्यापारी की कार के साथ 11 लाख रूपये लेकर ड्रायवर हुआ फरार, आरोपी ड्रायवर गिरफ्तार

बिलासपुर जिले में एक ड्रायवर ने अपने ही मालिक को धोखा देते हुए मालिक की कार और उसमें रखे लाखों रूपये लेकर फरार हो गया। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कार और कार, बाइक, पैसे और मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है।


दरअसल तखतपुर थाना इलाके में अपने मालिक की कार और पैसे को देखकर एक ड्रायवर की नियत बिगड़ गई। जहां व्यापारी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी कार और 11 लाख रूपये को उनका ड्रायवर वेदप्रकाश लेकर फरार हो गया है। कैलाश चंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने वेदप्रकाश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया और आरोपी की खोजबीन शुरू की। जिसके बाद कुछ ही घंटों में आरोपी ड्रायवर वेदप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तारर कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 10 हजार 50 रूपये, एक इनोवा कार, एक मोटर सायकल और दो मोबाइल जब्त किया है। जिसके बाद आरोपी वेदप्रकाश को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें