तुमगांव : दो बाइक सवारों को चाक़ू दिखाकर टूट लिए मोबाइल
तुमगांव थाना क्षेत्र के अछोला भट्ठी के पास तीन बाइक सवार लड़कों ने दो बाइक सवारों को रोककर मोबाइल छीनकर भाग गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
गढसिवनी निवासी बलराम निषाद पिता लखन निषाद उम्र 38 साल ने पुलिस को बताया की 06 अप्रैल को दोपहर करीबन 02:30 बजे वह अपने चाचा रामजी ध्रुव पिता मंगलु ध्रुव उम्र 45 साल के साथ मोटर सायकल में समोंदा से गढसिवनी जा रहा था. इसी दौरान अछोला भट्ठी मोड़ के पास मोटर सायकल क्रं. CG04 PN 5607 में सवार तीन लड़के जिसमें से एक लड़का राहुल साहू पिता पुनित साहू ग्राम अछोला भी था.
तीनों लड़के वहां पर आये और बलराम और उसके चाचा को रोककर धारदार चाकु दिखाकर जेब चेक करने लगे और जेब में रखा मोबाईल Oppo F17 कीमती 17,990 रूपये को बलपूर्वक छीनकर वहां से भाग गये.
वहीं, रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खौली निवासी खुमान साहू पिता नारद साहू उम्र 42 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 06 अप्रैल को दोपहर करीबन 01:30 बजे अपने पिरचित बसंत कुमार दिवान पिता धनसिंह दिवान निवासी ग्राम सेमरिया के साथ शराब खरीदने अछोला भट्ठी गया था. इसी दौरान अछोला भट्ठी के सामने मोटर सायकल क्रं CG04 PN 5607 में सवार तीन लडके वहां पर आये और उनके सामने मोटर सायकल को अड़ाकर रोक लिए और चाकु दिखाकर मोबाईल छिनने का कोशिश करने लगे.
खुमान और बसंत कुमार विरोध करने लगे तो वो तीनो लडके धक्का मुक्की मारपीट करने लगे. उनमें से एक लडका अपने उंगलियों में फंसाये लोहे के वस्तु से बसंत कुमार दिवान के सिर में वार कर दिया, जिससे उसे चोंट लगी है और खून बहने लगा.
ये सब देखकर खुमान भी बहुत घबरा गया. उसी समय तीनों में से एक लडका जिसका नाम उसके साथी राहुल ले रहे थे. उसने हाथ से खुमान का मोबाईल Tecno spark 10 किमती 13,650 रूपये लूटकर वहां से भाग गये.
पुलिस ने दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद आरोपी राहुल साहू उसके दो अन्य साथी के खिलाफ 34-IPC, 341-IPC, 392-IPC के तहत अपराध कायम किया है.