गांजा तस्कर पर पुलिस का शिकंजा - CG Sandesh

गांजा तस्कर पर पुलिस का शिकंजा

बलौदाबाजार। एम्बुलेंस की आड़ में हो रहे गांजा तस्करी के एक गिरोह का बलौदाबाजार के भाटापारा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. साथ ही गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ढाई करोड़ रुपये के 750 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. इस मामले का खुलासा रविवार को एसपी सदानंद कुमार ने किया.

 


एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर तस्करी कर रहे हैं. ऐसे ही एम्बुलेंस में गांजा तस्करी की सूचना मिली, जिस पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी कर एम्बुलेंस को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर एम्बुलेंसे में 750 किलोग्राम गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें