महासमुंद : मतदान अवश्य करें थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता... - CG Sandesh

महासमुंद : मतदान अवश्य करें थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशन में स्वीप गतिविधियां निरंतर जारी हैं।

इसी क्रम में स्वीप महासमुंद 2024 अंतर्गत जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ.मालती तिवारी एवं संस्था के प्राचार्य एच.एल. दीवान के मार्गदर्शन में शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको में मतदान अवश्य करें थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें बिना किसी प्रलोभन के मतदान करना चाहिए। भारत में लोकतंत्र को मतदान के द्वारा ही जन जन तक पहुंचाया जा सकता हैं। स्वीप प्रभारी डॉ. मालती तिवारी ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत के नागरिकों को संवैधानिक रूप से वोट का अधिकार मिला हैं, इसलिए हमें वोट के द्वारा भारत में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए। भारत की सबसे बड़ी शक्ति मतदाता ही हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें