महासमुंद : व्यय अनुवीक्षण हेतु नियुक्त उड़नदस्ता दल की ड्यूटी में आंशिक संशोधन
महासमुंद : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु नियुक्त उड़नदस्ता दल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा विधानसभावार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें विधानसभा 41-खल्लारी के लिए देवेन्द्र कुमार सिरमौर तहसीलदार पिथौरा, 39-सरायपाली के लिए रविन्द्र कुमार काले नायब तहसीलदार सरायपाली उड़नदस्ता दल के रूप में रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। इसी प्रकार 39-सरायपाली के लिए उड़नदस्ता के रूप में केशलाल पैकरा ग्रामीण विस्तार अधिकारी सरायपाली की ड्यूटी प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
इसी तरह 39-सरायपाली के लिए जैनेन्द्र कुमार पटेल सहायक ग्रेड-03 कृषि उपज मंडी, 42-महासमुंद के लिए हितेश प्रधान जिला परियोजना समन्वयक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं शेखराम चन्द्राकर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा विधानसभा 41-खल्लारी के लिए लोकेश कुमार दीवान तकनीकी सहायक जनपद पंचायत एवं मैकलिन सैन्टियागो व्याख्याता स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा को उड़नदस्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। ये दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।