महासमुंद : लोकसभा क्षेत्र 09 महासमुंद के समस्त उम्मीदवारों क... - CG Sandesh

महासमुंद : लोकसभा क्षेत्र 09 महासमुंद के समस्त उम्मीदवारों के व्यय लेखा निरीक्षण कराने तिथि निर्धारित

व्यय लेखा निरीक्षण हेतु समस्त दस्तावेजों के साथ 10, 18 एवं 24 अप्रैल को उपस्थित होने के निर्देश

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय लोकसभा क्षेत्र 09 महासमुंद के समस्त उम्मीदवारों के व्यय निरीक्षण के लिए रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक ने आदेश जारी कर कहा है कि व्यय लेखा निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम लेखा मिलान 10 अप्रैल 2024, द्वितीय लेखा मिलान 18 अप्रैल 2024 एवं तृतीय लेखा मिलान 24 अप्रैल 2024 को समय प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक जिला पंचायत के सभाकक्ष में होगी।

समस्त उम्मीदवारों को अपना व्यय लेखा निरीक्षण कराने हेतु स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा रजिस्टर मय समस्त दस्तावेज, बिल व्हाउचर्स के साथ जांच हेतु उपस्थित होने कहा है। अनुपस्थिति की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही का उत्तरदायी अभ्यर्थी स्वयं होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें