महासमुंद : निर्वाचन ड्यूटी पर कार्यरत मतदाताओं के लिए सुविधा... - CG Sandesh

महासमुंद : निर्वाचन ड्यूटी पर कार्यरत मतदाताओं के लिए सुविधा केंद्र तथा अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाताओं के लिए पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए लोकसभा क्षेत्र 09 महासमुन्द से डाक मतपत्र/पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक द्वारा निर्वाचन ड्यूटी पर कार्यरत मतदाताओं के लिए सुविधा केंद्र तथा अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाताओं के लिए पोस्टल वोटिंग सेंटर स्थापित किया गया है।

डाक मतपत्र के नोडल अधिकारी आशीष कर्मा ने बताया कि महासमुंद जिले में पुलिस, नगर सेना एवं वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक सुविधा केंद्र केंद्रीय विद्यालय महासमुंद बी. टी. आई. रोड में डाक मतपत्र/पोस्टल बैलेट से मतदान किया जाना है।

इसी तरह मतदान कर्मी, अन्य जिले में पदस्थ कर्मचारी जो महासमुंद जिले के पंजीकृत मतदाता है, वाहन चालक-कंडक्टर-हेल्पर एवं वीडियोग्राफर के लिए दो अलग अलग स्थानों पर सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। प्रथम सुविधा केंद्र वेडनर मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एफसीआई रोड महासमुंद में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2024 तक तथा द्वितीय सुविधा केंद्र कार्यालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 14 महासमुंद में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2024 तक डाक मतपत्र से मतदान किया जाएगा। दोनों ही सुविधा केंद्र में मतदान के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय रहेगा।

इसी प्रकार अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाताओं द्वारा 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 तक पोस्टल वोटिंग सेंटर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें