बागबाहरा : 8.35 लीटर ओड़िशा निर्मित मदिरा जप्त - CG Sandesh

बागबाहरा : 8.35 लीटर ओड़िशा निर्मित मदिरा जप्त

आबकारी वृत्त बागबाहरा द्वारा नरेश मलहोत्रा ग्राम भिलाईदादर, थाना कोमाखान के रिहायसी मकान की विधिवत तलाशी लिए जाने पर 5 नग ओड़िशा राज्य निर्मित मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की का पाव (प्रत्येक में 180ml), कुल 0.900 लीटर, 5 नग ओड़िशा राज्य निर्मित किंगफिशर बीयर की बॉटल, (प्रत्येक में 650ml) , कुल 3.25 लीटर, 21 नग पाउच जेब्रा छाप ओड़िशा राज्य निर्मित महुआ मदिरा (प्रत्येक में 200ml), 4.200 लीटर कुल 8.35 लीटर अवैध मदिरा जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)(क)(च),34(2),36,59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया एवं प्रकरण में आगे की कार्यवाही जारी है ।

उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बागबाहरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास बढेंद्र के नेतृत्व में की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक वृत्त महासमुंद शहर मुकेश कुमार वर्मा ,आरक्षक देवेश मांझी , नगर सैनिक देवकी ठाकुर एवम समस्त आबकारी स्टाफ महासमुंद शहर/बागबाहरा उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें