चेन स्नेचिंग की महिला गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफ... - CG Sandesh

चेन स्नेचिंग की महिला गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, गैंग में 7 महिला आरोपी शामिल

बिलासपुर। पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह में 7 महिला आरोपी शामिल हैं, जो महिलाओं का ध्यान भटकाकर चैन उड़ाकर भाग निकलती थी. आरोपियों के खिलाफ धारा 379 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया.

 


एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया, यूपी के इलाहाबाद निवासी बिन्दु देवी, पूजा देवी, प्रिति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू और आरती कुमारी इस चोर गिरोह में शामिल हैं, जो ऑटो में महिला यात्रियों और भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी महिलाओं का ध्यान भटकाकर उनके गले से सोने का चेन पार कर देती थी.

एडिशनल एसपी ने बताया, शहर में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मुखबिर लगाए थे, जिनकी सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. इन महिलाओं के पास से सोने की चेन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें