बुर्का पहनकर भागने की तैयारी में था अकबर खान,पुलिस ने किया ग... - CG Sandesh

बुर्का पहनकर भागने की तैयारी में था अकबर खान,पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता और भूमाफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है, उसे बिलासपुर शहर से लगे चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताड़िमत कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. दरअसल, 4 अक्टूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था।

 


मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था. लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी, पुलिस रिकॉर्ड में उन्हें फरार बताया जा रहा था. अकबर खान को पिछले कुछ दिनों से गिरफ्तारी की भनक लग गई थी. वह फरार चल रहा था. पुलिस को रविवार को मुखबिरों से सूचना मिली कि अकबर खान घर आया है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस इस बार चूक नहीं की और उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें, कि अकबर खान के खिलाफ धमकाकर जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें