सड़क किनारे खड़ी युवती को मेटाडोर ने मारी टक्कर, अस्पताल में... - CG Sandesh

सड़क किनारे खड़ी युवती को मेटाडोर ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत, चालक गिरफ्तार

बिलासपुर। मेटाडोर चालक की लापरवाही से 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मेटाडोर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सेलर में रहने वाली सौम्या केवट अपने एक मित्र के घर खमतराई आई थी। इसी दौरान वह बिल्कुल सड़क के किनारे स्कूटी में बैठी थी। तभी खमतराई मोड़ से सरकंडा नवीन टेंट हाउस का ड्राइवर और कर्मचारी तेज रफ्तार में छोटा हाथी मेटाडोर लेकर पहुंचा। वाहन मोड़ते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाउंड्री वॉल से सट कर खड़ी सौम्या को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी समेत सौम्या गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 


इधर दुर्घटना को अंजाम देने के बाद छोटा हाथी सहित उसका चालक भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने जख्मी हालत में पड़ी सौम्या को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर छोटा हाथी को चालक सहित जप्त कर लिया है। वहीं वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें