पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आचार संहिता के एक माह में 117 करोड़ स... - CG Sandesh

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आचार संहिता के एक माह में 117 करोड़ से अधिक मूल्य जब्त

भोपाल। लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पुलिस ने 16 मार्च से लेकर अबतक एक माह में 18 करोड़ 30 लाख 13 हजार रुपये नगद राशि सहित 117 करोड़ 97 लाख 15 हजार रुपये कीमत की विभिन्न सामग्री जब्त की हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 15 अप्रैल तक 18 करोड़ 30 लाख 13 हजार 224 रूपये नगद राशि सहित 117 करोड़ 97 लाख 15 हजार 39 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी हैं।

 


बता दें कि लोकसभा निर्वाचन-2019 में आचरण संहिता के दौरान 85 करोड़ 12 लाख रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्री जब्त की गयी थीं। लोकसभा निर्वाचन-2024 की आचरण संहिता अवधि में मात्र एक माह में ही गत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लगभग 32 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्री की जब्ती की जा चुकी हैं।

15 अप्रैल, 2024 तक जब्त सामग्री में 18 लाख 63 हजार 145 लीटर मदिरा भी जब्त की गयी है, जिसका मूल्य 28 करोड़ 38 लाख 11 हजार 595 रूपये है। इसी तरह 20 करोड़ 62 लाख 24 हजार 820 रूपये मूल्य के 15 हजार 467 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स और 9 करोड़ 95 लाख 56 हजार 602 रूपये मूल्य की 468 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ भी जब्त की गई हैं। साथ ही 40 करोड़ 71 लाख 8 हजार 798 रूपये मूल्य की अन्य सामग्री भी जब्त की गई हैं।

 



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें