देशभर में राम नवमी महापर्व की धूम, आज सूर्यदेव खुद करेंगे रा... - CG Sandesh

देशभर में राम नवमी महापर्व की धूम, आज सूर्यदेव खुद करेंगे रामलला का तिलक

लखनऊ। देश में आज रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर सनातनी धर्म ध्वजा लेकर शोभायात्रा निकाल रहे हैं। इस बार रामनवमी का त्योहार विशेष रहने वाला है। 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद आज पहली बार प्रभु श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में भी यह पर्व मनाया जाएगा। आज रामनवमी को खास बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने पूरी तैयारी कर ली है।


यहां पर भगवान श्रीराम के माथे पर स्वयं सूर्य देव आज तिलक करेंगे। भगवान रामलला के मस्तक पर सूर्य किरण 12:16 पर करीब 5 मिनट तक पड़ेगी। वैज्ञानिक इस अलौकिक पल को पूरी भव्यता से प्रदर्शित करने के लिए तैयारी में जुटे हैं। रामनवमी के दिन भक्तों के लिए दर्शन का समय बढ़ाया गया है। इस दिन रामलाल भक्तों को 19 घंटे दर्शन देंगे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने केवल राम जन्मोत्सव के दिन यानी 17 अप्रैल को ही दर्शन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें