पटेवा : दो पक्षों में हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने - CG Sandesh

पटेवा : दो पक्षों में हुआ विवाद, मामला पहुंचा थाने

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया. दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

ग्राम लखनपुर निवासी चन्द्रशेखर ध्रुवंशी ने पुलिस को बताया की वह अपने जमीन में मकान बनवा रहा है, जिसके बाउण्ड्रीवाल को मिस्त्री से प्लास्टर करवा रहा था. 16 अप्रैल को सुबह करीबन 10 बजे पड़ोस के रहने वाले अहिल्या बाई देवांगन एवं उसके पति सुकालू देवांगन आकर हमारे घर तरफ आकर बाउण्ड्रीवाल में प्लास्टर क्यो करवा रहे हो कहकर अहिल्या बाई देवांगन एवं उसके पति सुकालू देवांगन ने अश्लील गाली गलौज की तथा अहिल्या बाई ने मारने के लिए डण्डा उठाया था, जिसे चन्द्रशेखर अपने हाथ से रोककर बचाव किया. चन्द्रशेखर को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है.

वहीं, अहिल्या ने पुलिस को बताया की उसके पड़ोस के शेखर ध्रुवंशी मकान बना रहा है, जिसके दीवाल में छज्जा निकालने के लिए 16 अप्रैल को सुबह करीबन 10 बजे शेखर ध्रुवंशी एवं उसका पुत्र पीतु ध्रुवंशी, अहिल्या के घर के सामने लगे आम पेड़ को काट रहे थे, जिसे मना करने पर शेखर ध्रुवंशी एवं उसका पुत्र पीतु अश्लील गाली गलौज कर शेखर ध्रुवंशी के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट की गई. साथ ही दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे थे.

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद अहिल्या देवांगन, सुकालू देवांगन के खिलाफ 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC तथा शेखर ध्रुवंशी, पीतु ध्रुवंशी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें