फूड प्वॉइजनिंग से बच्ची की मौत...शादी का खाना खाने के बाद बि... - CG Sandesh

फूड प्वॉइजनिंग से बच्ची की मौत...शादी का खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

 बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में फूड प्वॉइजनिंग से एक बच्ची (Girl died due to food poisoning) की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि कुर्रे परिवार में लड़की की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सरगवां के रिश्तेदार गोपाल टंडन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भदौरा आए थे।बता दें परिवार में 14 अप्रैल को बारात स्वागत करने की तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मेहमानों का खाना चल रहा था। इस दौरान भोजन करने के बाद कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।

भदौरा के पूर्व उपसरपंच राजेंद्र राठौर ने बताया कि, 14 को बारात लौटने के बाद रिश्तेदारों और मेहमानों ने भोजन किया। फिर दूसरे दिन 15 अप्रैल की सुबह भी भोजन का इंतजाम था। लेकिन, रिश्तेदारों और मेहमानों के खाना खाने के पहले ही तबीयत बिगड़ने लगी।


वहीं धनीराम टंडन की 6 साल की बेटी सिद्धी की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच से छह सदस्यों का सिम्स में इलाज चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मंगलवार की रात बच्ची की मौत के बाद उसके शव को सिम्स लाया गया, जहां बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Girl died due to food poisoning प्रारंभिक जांच में फूड प्वाजनिंग से बच्ची की मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं, इस घटना में बीमार मस्तूरी के सरगवां निवासी रमशीला, गोपाल टंडन उनकी बेटी शीनू टंडन बेटा शिरिष कुमार टंडन सहित अन्य को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें