पिथौरा : NH 53 रोड़ पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौ... - CG Sandesh

पिथौरा : NH 53 रोड़ पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के मुढीपार चौक के पास NH 53 रोड़ पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 19 अप्रैल को नरेन्द्र साहू पिता सेवकराम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पथर्री बढगांव से मोटर सायकल क्रमांक CG06 GP 5327 में लौट रहा था. 

इसी दौरान मुढीपार चौक के पास NH 53 रोड़ पर नाला के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 304 – ए के तहत केस दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें