बागबाहरा : पति-पत्नी के साथ लोहे के पाइप से मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : पति-पत्नी के साथ लोहे के पाइप से मारपीट

वार्ड नं. 15 रावणभाठा बागबाहरा में पति-पत्नी के साथ लोहे के पाइप से मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 15 रावणभाठा बागबाहरा निवासी शंहशाह मरकाम ने पुलिस को बताया की उसकी पत्नी की मौत के बाद 19 अप्रैल 2024 को वह दूसरी पत्नी रवीना मरकाम को महासमुंद ईज गाहभाठा से चुडी शादी करके पत्नी बनाके अपने घर लाया है. 

शाम करीब 6 बजे के करीबन शंहशाह की पत्नी खाना बना रही थी. शंहशाह आंगन में बैठा था, उसी समय रामा देवार तुमगांव का आया और अश्लील गाली गलौज करते हुए तुम रवीना को शादी करके कैसे लाये हो कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. उसी समय शंहशाह की पत्नी आंगन में निकली तो उसे लोहे के पाईप से मारपीट करने लगा. साथ ही शंहशाह के साथ भी मारपीट की.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रामा देवार के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें