144 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्... - CG Sandesh

144 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर। चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 144 अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गैर जिम्मेदार तरीके से अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया है।


कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जवाब असंतोषप्रद पाये जाने पर चुनाव एवं सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि इस महीने के 8 से 10 तारीख तक चुनाव प्रशिक्षण का प्रथम दौर संपन्न हो चुका है। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को मतदान दल के सदस्य के तौर पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, दो एवं तीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिना सूचना अथवा उचित कारण के 144 अधिकारी गैर हाजिर पाये गये हैं।
 
कलेक्टर अवनीश शरण ने इन अनुपस्थित कर्मियों के लिए 22 तारीख को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे से विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है। उन सभी को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होकर प्रशिक्षित होने के निर्देश दिए हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें