बागबाहरा : फिक्स-डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 15 मरीजों का ... - CG Sandesh

बागबाहरा : फिक्स-डे मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 15 मरीजों का किया गया उपचार

22 अप्रेल 2024 क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ पी कुदेशिया सीएमएचओ नीलू घृतलहरे डीपीएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 15 मरीजों का निदान कर निःशुल्क दवाई दी गई. 

शिविर के सञ्चालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ डॉ बी एस बड़ाई, बीपीएम हेमकुमार सोनकर एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से टेकलाल नायक एमीई व टीम उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें