मचा हड़कंप : इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को क... - CG Sandesh

मचा हड़कंप : इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित

 रायपुर। शिक्षक विभाग ने अलग-अलग वजहों ने चार शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। पिछले दिनों चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किये गये व्याख्याता रामाकांत शर्मा को जहां DPI ने गिरफ्तार किया है, वहीं छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी तीन शिक्षकों को भी निलंबित किया गया है।दरअसल बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरारी के शिक्षक रामाकांत शर्मा को चाइल्ट पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया था। इस मामले में डीपीआई ने अब व्याख्याता रामाकांत शर्मा को गिरफ्तार किया है।


निलंबन अवधि में रामाकांत शर्मा को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।वहीं एक अन्य मामले में नारायणपुर के तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल नारायणपुर के एड़का के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एड़का के तीन शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन पर छात्राओं से अश्लील हरकत के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। 10 मार्च 2024 को इनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों शिक्षक फरार चल रहे हैं।

तीनों पर पोस्को की धारा के साथ मामला पंजीबद्ध किया गया है। इधर अब डीपीआई ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नरेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन को सस्पेंड कर दियाहै। नरेंद्र प्रसाद प्रधान पाठक हैं, जबकि नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। डीपीआई ने तीनों सो सस्पेंड कर डीईओ कार्यालय नारायणपुर में अटैच किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें