CG : वोट डालने घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, 2 की हालत ग... - CG Sandesh

CG : वोट डालने घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, 2 की हालत गंभीर

कोरबा जिले में सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 25 वर्षीय रूपेश कुमार सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का बड़ा भाई कमलेश और एक अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन युवक वोट डालने सरगुजा के परसा से वापस गृहग्राम बिलासपुर लौट रहे थे। इसी बीच कटघोरा से अंबिकापुर एनएच-130 पर पोड़ी उपरोड़ा के पास मवेशी के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद घायलों की आवाज सुनकर 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें