CG : एक ही फंदे पर लटकते मिली प्रेमी जोड़े की लाश - CG Sandesh

CG : एक ही फंदे पर लटकते मिली प्रेमी जोड़े की लाश

लगभग 20 दिनों से लापता प्रेमी जोड़े का शव ओडिशा के जंगल से बरामद किया गया है. गरियाबंद जिले के देवभोग से प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था. मामला चंदाहांडी थाना क्षेत्र का है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है. युवक के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश एक ही फंदे पर पेड़ से लटकते मिले। ये इलाका देवभोग के ऋषिझरन से महज ढाई किलोमीटर दूर है. शव की पहचान कुम्हड़ी निवासी सुशील यादव (27) और मंधना निधि (18) के रूप में हुई है. दोनों के स्वजनों ने चंदाहांडी पहुंचकर शव की शिनाख्ती कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें