पटेवा : छोटे भाई ने बड़े भाई के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शि... - CG Sandesh

पटेवा : छोटे भाई ने बड़े भाई के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

पटेवा थाने में एक युवक ने अपने बड़े भाई के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम भावा निवासी योगेश सेन ममता DJ का संचालन करता है. 23 अप्रैल को योगेश का बड़ा भाई तिलक सेन, योगेश के साउण्ड सर्विस में काम करने वाले लड़का मोनू ध्रुव को तू मेरे पास काम नहीं करता है मेरे छोटे भाई योगेश सेन के पास काम करता है कहते हुए धमकी दे रहा था.

घटना के बारे में पता चलने पर रात्रि करीबन 11:30 बजे योगेश ने अपने बड़े भाई तिलक को मोनू ध्रुव को क्यों धमकी दे रहे थे कहकर घटना के बारे में पूछा तो तिलक ने तू कौन होता है पूछने वाला कहते हुए अश्लील गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. वह अपने हांथ में टंगिया पकड़ा हुआ था. बीच बचाव करने आई योगेश की पत्नि उमा सेन को भी अश्लील गाली गलौज किया. मारपीट से योगेश के सिर में चोंट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी तिलक सेन के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें