LOK SABHA Election : महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा ... - CG Sandesh

LOK SABHA Election : महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा सीट पर मतदान जारी, रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने कवर्धा में डाला वोट

LOK SABHA Election 2nd Phase:प्रदेश की कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने कवर्धा में मतदान किया. बता दें कि छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी मतदान हो रहा है. तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल है,

 


प्रत्याशियों की बात करें तो राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंद लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. इन सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता करेंगे. इसके लिए कुल 6567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बता दें कि बस्तर में हुए पहले चरण के मतदान में 68.29 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें