अंबुजा सीमेंट संयंत्र में माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हु... - CG Sandesh

अंबुजा सीमेंट संयंत्र में माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे,रायपुर रेफर

बलौदाबाजार। जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया. हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की स्थिति गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया है. वहीं बाकी चार का अंबुजा अडानी के हास्पिटल में इलाज चल रहा है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.


बताया जा रहा है कि नाइट्रोजन गैस भरते समय यह हादसा हुआ. वहीं घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही.

बता दें कि कुछ माह पहले इसी तरह का हादसा हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में हुआ था, जिसमें तीन लोगों के चिथड़े उड़ गए थे. इसके पहले भी अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में अनेक हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा चुकी है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें