CG Breaking: चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने की आत्महत्या, मत... - CG Sandesh

CG Breaking: चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने की आत्महत्या, मतदान केंद्र में मचा हड़कंप

गरियाबंद। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना गरियाबंद के पीपरछेड़ी की है। जवान का नाम जियालाल पंवार है, जो चुनाव ड्यूटी में तैनात था। जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सर में गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल के पोलिंग बूथ में उसकी तैनाती थी।


चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की आत्महत्या से सनसनी मच गयी। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के राजपुर का जियालाल पंवार रहने वाला है। जवान 34 वी बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था। जवान लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवान मध्य प्रदेश के S.A.F. का था।रिज़र्व के रूप में अपने कैम्प कुडेरादादर में ही था। इसकी कोई ड्यूटी नहीं लगी थी। खुद की सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें