पटेवा : स्प्राइट की शीशी से मार पहुँचाया चोट - CG Sandesh

पटेवा : स्प्राइट की शीशी से मार पहुँचाया चोट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम रायतुम बिजराभाठा में मंदिर के पास बैठे व्यक्ति के सिर पर स्प्राइट की शीशी से वार करने का मामले सामने आया है.

ग्राम रायतुम बिजराभाठा निवासी सुखराम दुबे ने पुलिस को बताया की 25 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे वह गांव के सहदेव साहू के साथ शिव मंदिर चौक के पास चबुतरा में बैठकर आपस में बातचीत कर रहा था. 

उसी समय गांव के संतोष बरिहा आया और जबरदस्ती गाली गलौज करने लगा, जिसे मना करने पर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा अपने हाथ में रखे स्प्राईट कोल्ड्रिंग की शीशी सुखराम दुबे के सिर में मार दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई है. संतोष बरिहा द्वारा जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी गई. गांव के फिरबाई पटेल को भी संतोष बरिहा द्वारा गाली गलौज की गई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतोष बरिहा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें