Loksabha chunav 2024: दल्लीराजहरा में पड़ा फर्जी वोट, मतदान क... - CG Sandesh

Loksabha chunav 2024: दल्लीराजहरा में पड़ा फर्जी वोट, मतदान केंद्र में मचा हंगामा

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा के बूथ क्रमांक 201 से फर्जी मतदान का मामला सामने आया है. गुरुनानक स्कूल में मतदान करने पहुंची गाडरपुल की रहने वाली मधु लालवानी पति गोवर्धनदास तो उनको पता चला कि उनका वोट किसी ने दे दिया. इसके बाद काफी हंगामा हुआ.


हंगामे के बाद महिला को पीठासीन अधिकारी ने निविदक मत पत्र से मतदान कराया तब जाकर मामला शांत हुआ. पीठासीन अधिकारी ने बताया कि अधिकारी क्रमांक एक से पहचान में कुछ गलती हुई है. दूसरे का वोट दूसरे द्वारा डाला गया है. नियमानुसार हमने निविदक मत पत्र से मतदान करा दिया है.

हालांकि बड़ा सवाल यह है कि इतनी ट्रेंनिग के बाद इतनी बड़ी लापरवाही क्यों हो गई और इसके जिम्मेदार कौन है और किन पर अब जिला निर्वाचन अधिकारी का हंटर चलता है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें