बागबाहरा : शराब भट्ठी के गार्ड पर हाथ में पहनने वाले चुड़ा से... - CG Sandesh

बागबाहरा : शराब भट्ठी के गार्ड पर हाथ में पहनने वाले चुड़ा से हमला, निकलने लगा खून

तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम भुरकोनी शराब भट्ठी में सिक्यूरिटी गार्ड का काम करने वाले शख्स के सिर पर हाथ में पहनने वाले चुड़ा से मारा गया, जिससे सिक्यूरिटी गार्ड के सिर से खून नकलने लगा.

ग्राम भुरकोनी निवासी तखत राम जगत ने पुलिस को बताया कि भुरकोनी शराब भट्ठी में वह सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता है. 28 अप्रैल 2024 को राहुल यादव ग्राम भुरकोनी के बुलाने पर वह उसके जन्म दिन में खाना बनाने के लिए गया था.

जहाँ गजगिधनी बांध के पास खाना खाते वक्त दो लड़के वाद विवाद कर रहे थे, जिसे तखतराम मना कर रहा था. उसी वक्त ग्राम भुरकोनी का राहुल ठाकुर आया और तुम विवाद कर रहे हो कहकर आम रास्ते के पास तखतराम को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में पहने चुड़ा से तखतराम के सिर पर मार दिया, जिससे तखत राम को चोट आकर खून निकल गया.

तखतराम ने बताया कि उक्त घटना को वहां पर उपस्थित करण ताण्डी एवं आशकरण एवं अन्य लोगो देखे सुने है तथा बीच बचाव किये है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल ठाकुर के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें