बेटे ने डंडे से वार कर की माँ की हत्या - CG Sandesh

बेटे ने डंडे से वार कर की माँ की हत्या


रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड़ में बेटे ने महुआ बंटवारा को लेकर मां की डंडे से वार कर हत्या कर दी, बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटे ने से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है। मौकेके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में मृतिका का पति चमरू राम बैगा उम्र 60 वर्ष ने बताया कि उसका लड़का जनेव सिंह बैगा उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। ये लोग खेत के महुआ को बीनने के बाद आपस में महुआ का बंटवारा नहीं किए थे। 28 अप्रैल को महुआ बंटवारा को लेकर जनेव बैगा और उसकी मां ढरको बाई के बीच झगड़ा लड़ाई हुआ था। रात्रि खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सो रहे थे।



रात्रि करीब 11 बजे जनेव सिंह बैगा द्वारा महुआ बंटवारा की बात को लेकर डंडा से ढरको बाई से मारपीट कर रहा था, बीच बचाव किए तो जनेव राम घर से भाग गया। मारपीट से ढरको बाई के सिर पर आयी गंभीर चोंट से कुछ देर बाद ही ढरको बाई बैगा की मौत हो गई। पति चमरू राम बैगा के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें