महासमुन्द : जहर सेवन करने से महिला की मौत
महासमुन्द के वार्ड नं. 19 गंजपारा निवासी महिला की जहर सेवन करने से मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी को पूजा नंदवानी पिता निर्मल चिजवानी उम्र 36 साल ने अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया.
तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए MMI अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 29 अप्रैल को पुलिस ने मामले की असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें