CG : तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से हुई मौत...मौके पर ... - CG Sandesh

CG : तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से हुई मौत...मौके पर ही तोड़ा दम

रायगढ़। जिले के अलग-अलग इलाकों में करंट की चपेट में आने से एक युवक सहित दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागढ़ की है, जहां प्रमोद खडिया के दो वर्षीय पुत्र टिकेश खडिया दोपहर के समय खेलते-खेलते घर की बाड़ी के पास लगे टुल्लू पंप के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहडापानी की है, जहां आनंद पैकरा की पांच वर्षीय बेटी भूमि पैकरा खेलते समय घर के बाहर खिड़की में लगे चल रहे कूलर के संपर्क में आ गई, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।


इसी तरह की तीसरी घटना खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पामगढ़ की है, जहां वेदप्रकाश पटेल (33) पुत्र चैतराम पटेलसाल कल शाम 6 बजे अपने खेत की तरफ गया हुआ था। खेत में लगे मोटर पंप में करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह रायगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक सहित दो बालक की मौत हो जाने के बाद तीनों थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें