कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रे... - CG Sandesh

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस का छोड़ा हाथ

 रायगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में खास तौर पर कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। उसके पदाधिकारी का लगातार टूट कर भाजपा में जाना जारी है। वहीं अब रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। नायक ने कहा कि कांग्रेस में उनकी उपेक्षा हो रही थी इस कारण से कांग्रेस पार्टी छोड़ा है।


कैलाश नायक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, उन्होंने लिखा कि- मैं कैलाश डॉ शक्राजीत नायक जिला पंचायत सदस्य के रूप में सरिया क्षेत्र (विधानसभा रायगढ़) का विगत 4 वर्षों से प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

मेरे राजनीतिक जीवन मैं साथ देने और संवारने के लिए कांग्रेस पार्टी, नेतृत्व और बड़े भाई श्री प्रकाश नायक जी सहित मेरे सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें