शराब का अवैध परिवहन करने वाले गिरफ़्तार - CG Sandesh

शराब का अवैध परिवहन करने वाले गिरफ़्तार

बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।


इसी परिप्रेक्ष्य में 1 मई के शाम थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान थाना बिल्हा मुखबिर सूचना पर टीम गठित कर आरोपी भागवत प्रसाद कोसले पिता रामखिलावन कोसले सा. ग्राम परसदा थाना बिला जिला बिलासपुर छ0ग0 को घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी के कब्जे से एक हल्का पीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 90 नग देशी प्लेन शराब एवं एक ट्रायसाकल मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BQ 3827 को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें