दिन-रात AC में रहने से शुरू हो जाएंगी ये बीमारियां - CG Sandesh

दिन-रात AC में रहने से शुरू हो जाएंगी ये बीमारियां

गर्मी का मौसम आ चुका है और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल भी शुरू हो चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि उससे मिलने वाली ठंडी हवा आगे जाकर आपके लिए किसी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। बहुत लंबे समय तक एयर कंडीशनर के इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि नाक की समस्या, सांस की समस्या, हार्ट प्रॉब्लम या स्किन प्रॉब्लम आदि।


दिनभर एसी की कूलिंग में रहने के कारण हमारा शरीर गर्मी बर्दाश्त करने की क्षमता खोने लगता है। यदि आप लंबे समय तक खराब वेंटिलेशन में रहते हैं, तो आप में सिरदर्द, सूखी खांसी, चक्कर आना और फोकस करने में परेशानी, शरीर में दर्द और थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

कुछ लोगों को एयर कंडीशनर के अधिक उपयोग से माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि एयर कंडीशनर चलने के दौरान होने वाली आवाज से, ठंडी हवा सीधे सिर पर लगने या ठंडी हवा के कारण नाक बंद रहने से भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें