महासमुंद : 2 नाबालिग युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : 2 नाबालिग युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र से 2 नाबालिग युवतीयां लापता हो गयी. परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, एक युवती 4 मई को लापता हुई और दूसरी 5 मई को. दोनों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है.

परिजनों ने आसपास पता तलाश किया लेकिन नहीं मिलीं तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें