चुनाव ड्यूटी में आए पुलिसकर्मी लगा रहे थे जुए में दाव, 2 सस्... - CG Sandesh

चुनाव ड्यूटी में आए पुलिसकर्मी लगा रहे थे जुए में दाव, 2 सस्पेंड...

कल होने वाले मतदान के लिए बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

दरअसल, आज कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरण होना था। इनमें पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के लिए शामिल थे। इस दौरान वे सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।

आपको बता दें कि चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवर सभी एक साथ जुआ खेल रहे थे। कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में बाहर यह जुए की महफ़िल सजी हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल को निलंबित कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें