पटेवा : फुलवारी के जंगल रास्ते में महुआ शराब ले जाता आरोपी प... - CG Sandesh

पटेवा : फुलवारी के जंगल रास्ते में महुआ शराब ले जाता आरोपी पकड़ाया.

पटेवा पुलिस ने 7 मई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम फुलवारी के जंगल रास्ते में एक आरोपी से देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम फूलवारी जंगल के रास्ते से एक पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन में अवैध रूप से हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब रखकर पैदल मानपुरी भांठा ग्राम मानपुरी की ओर जाने वाला है.

सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम फूलवारी - मानपुरी भांठा जाने का कच्ची मार्ग ग्राम मानपुर पहुंचकर घेराबंदी कर ग्राम फूलवारी जंगल के रास्ते से एक व्यक्ति को अपने हाथ में एक पीला रंग की प्लास्टिक जरकीन पकड़कर पैदल जाते पकड़ा. जिसका नाम अमृत जोल्हे पिता नीलकंठ जोल्हे उम्र 28 वर्ष निवासी मानपुर बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमृत जोल्हे के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 04 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब भरी हुई कीमती 1200 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(1) क आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें