पिथौरा : रायतुम चौक के पास ट्रेलर की ठोकर लगने से कार क्षतिग... - CG Sandesh

पिथौरा : रायतुम चौक के पास ट्रेलर की ठोकर लगने से कार क्षतिग्रस्त.

रायतुम चौक के पास एक स्वीफ्ट कार को ट्रेलर की ठोकर लगने से उसके सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

कुरूद जिला धमतरी निवासी लकेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि 8 मई 2024 को वह अपने स्वीफ्ट कार क्रमांक CG 05 AQ 8074 से ग्राम कोलपदर से अपने मित्र हेमलाल कंवर, खेलन सिंह दीवान, राकेश सेन के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस घर ग्राम कुरूद जा रहा था.  

इसी दौरान NH 53 रोड रायतुम चौक ग्राम टूरीडीह के पास रायपुर से सरायपाली की ओर जा रही है ट्रेलर क्रमांक RJ 47 GA 5971 के चालक द्वारा अपने ट्रेलर को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उनके कार क्रमांक CG 05 AQ 8074 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे उसके कार का सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रेलर क्रमांक RJ 47 GA 5971 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें