ट्रेक्टर को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस - CG Sandesh

ट्रेक्टर को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस

इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर यात्री बस पलट गई. हादसे में कई लोग घायल हो गए. घटना शुक्रवार की देर की है. ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर यात्री बस पलट गई. बस इंदौर से खिड़कियां जा रही थी, इस दौरान करौंदिया फाटे के समीप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में करौंदिया फाटे के नजदीक पलट गई। जिसके चलते बस में सवार 6 से 7 यात्रियों को चोट आई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5-6 यात्रिय घायल हुए है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन घायलों में एक 8 साल के नाबालिग बच्चे को अधिक चोट लगी है। 

सूचना मिलने पर कमलापुर पुलिस एवं डायल हंड्रेड चापडा मौके पर पहुंची, बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। बताया गया है कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है। साथ ही पुलिस को भी राहगीरों द्वारा इस घटना के बारे में सूचित किया गया था। डायल हंड्रेड की मदद से घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बागली भेजा गया, जहां पर डॉक्टर हेमंत पटेल कि उपस्थित में स्टाफ व्दारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें