शादी समारोह में विवाद, नाबालिगों ने युवक को उतारा मौत के घाट
एमपी के जबलपुर में शादी समारोह में डांस के विवाद होने पर दो नाबालिगों ने एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार घटना धूमा थाना क्षेत्र के कमला मैरिज गार्डन की है। जहां दो अपचारी बालकों और युवक के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नाबालिगों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसे फ़िलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तो वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
इस पूरे मामले पर एसपी राकेश सिंह ने कहा कि शादी के दौरान मामूली बात को लेकर मृतक अर्जुन अहिरवार और दो अपचारी बालकों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद युवक को दोनों नाबालिग ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जहां इलाज के दैरान अर्जुन की मौत हो गई। फ़िलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
अन्य सम्बंधित खबरें