बागबाहरा : एलईडी लाईट का प्रोडक्शन यूनिट डालने के नाम पर ठगी... - CG Sandesh

बागबाहरा : एलईडी लाईट का प्रोडक्शन यूनिट डालने के नाम पर ठगी.

बागबाहरा के एक युवक से एलईडी लाईट बनाने के नाम पर 4 लाख 40 हजार 500 रूपये की ऑनलाईन धोखाधडी करने का मामला सामने आया है. मामले में करीब 6 माह बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.

वार्ड नं. 12 तेन्दूलोथा निवासी सूरज सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि 10 नवम्बर 2023 को उसने बागबाहरा थाने में ऑन लाईन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 

उक्त शिकायत में एक कम्पनी जिसका नाम एडीसन बल्ब था जिसने महासमुंद जिला में प्रोडक्शन यूनिट डालने के नाम पर प्रार्थी सूरज से किश्तों में 4 लाख 40 हजार पांच सौ रूपये का अलग-अलग खाते में ऑनलाईन भुगतान से ले लिए.

प्रार्थी सूरज ने बताया कि ऑन लाईन ठगी में शामिल मैनेजर अनिकुश, मालिक वालेपु अरविन्द सभी निवासी विजयावाड़ा (आन्ध्रप्रदेश) के है, जिनका रायपुर वल्लभ नगर में कार्यालय है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें