खल्लारी : विपरीत दिशा से आ रही बस ने कार को मारी ठोकर. - CG Sandesh

खल्लारी : विपरीत दिशा से आ रही बस ने कार को मारी ठोकर.

खल्लारी थाना क्षेत्र में डुमरपाली के पास एक बस चालाक ने एक कार को ठोकर मार दी. जानकारी के अनुसार बस विपरीत दिशा से काफी तेज गति से आ रही थी, बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हो गया.

ग्राम बेल्हारी, पाटन जिला दुर्ग निवासी मनीष चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 10 मई 2024 को वह महासमुंद से खम्हरिया अपने रिस्तेदारी में मिलने कार क्रमांक CG 11 BE 6372 मे सवार होकर आया था, जिसे चालक रामेश्वर साहू चला रहा था. 

खम्हरिया से वापस आते समय करीब 2 बजे डुमरपाली के पास मोड़ में विपरित दिशा से आ रही बस अम्बे ट्रेवल्स CG 17 KR 9519 का चालक बस को काफी तेज एवं लापरवाही से चलाते लाकर मनीष की कार को ठोकर मार दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार के भीतर बैठे मनीष और चालक रामेश्वर साहू को चोंट आई. इसके बाद दोनों निजी एम्बुलेंस से महासमुंद में भर्ती होकर अपना इलाज कराये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अम्बे ट्रेवल्स बस क्रमांक CG 17 KR 9519 के चालक पर अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें